Sustainable Water Management
गाँव में लंबे समय से पानी की समस्या बनी हुई है। समिति नई जल टंकियों की स्थापना, पाइपलाइन सुधार तथा स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था के लिए प्रशासनिक अधिकारियों से संपर्क कर रही है। साथ ही जल के उचित उपयोग और बर्बादी रोकने के लिए लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। हमारा लक्ष्य है कि हर घर तक पर्याप्त और स्वच्छ पानी पहुँचे।